देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

अगर आप अपना लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. आज से 25 नए आवेदकों के लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा का स्लॉट खोला जाएगा। वहीं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले लोग काफी समय से स्लॉट खुलने का इंतजार कर रहे थे।

बता दें कि इस समय में 25 जबकि 75 नए आवेदकों के डीएल के लिए टेस्ट लिए जा रहे थे । अब नए आवेदकों के लिए लर्निंग डीएल के स्लॉट को 75 से बढ़ाकर 100 करने का निर्णय लिया गया है। 22 अप्रैल से 24 जून तक दो माह तक आरटीओ कार्यालय में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से आम जनता का काम नहीं हो सका. 25 जून से कार्यालय में सीमित संख्या और ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की बाध्यता के साथ काम शुरू किया गया।

वहीं पहले सभी कार्यों के लिए रोजाना 25-25 आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे थे, लेकिन अगस्त में आरटीओ ने अपाइंटमेंट की शर्त हटाकर पहले की तरह काम शुरू कर दिया. लर्निंग लाइसेंस के लिए इसकी कुछ बाध्यता थीं। लेकिन जिस तरह से इस समय कोरोना संक्रमण दर बहुत कम हो रही है, उसी तरह आवेदनों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

आरटीओ दिनेश पठोई ने कहा कि लर्निंग लाइसेंस के भारी बैकलॉग के कारण नए आवेदकों के लिए लाइसेंस स्लॉट नहीं खोले गए. प्रतिदिन सिर्फ उन्हीं 50 पुराने आवेदकों का लर्निंग लाइसेंस का टेस्ट लिया जा रहा था, जिन्होंने कोरोना काल में आवेदन किया था। स्थायी डीएल के लिए भी स्लॉट 75 से बढ़ाकर 125 कर दिए गए।

बाद में, लर्निंग लाइसेंस टेस्ट को बढ़ाया गया और 25 नए आवेदकों के लिए स्लॉट खोले गए, जबकि अगस्त के अंत में यह संख्या बढ़ाकर 75 कर दी गई। आरटीओ पठोई ने बताया कि आज से प्रतिदिन 100 आवेदक लर्निंग डीएल का टेस्ट दे सकेंगे.