धनौल्टी , PAHAAD NEWS TEAM
सकलाना पट्टी के रिगालगढ़-दड़क मोटरमार्ग का शिलान्यास होने के 10 वर्ष बाद भी सड़क का काम शुरू नहीं हुआ है. जिससे ग्रामीण आक्रोशित हैं। वहीं विकास योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम से ग्रामीणों का विश्वास उठने लगा है. रिगालगढ़-दड़क के प्रधान अजय सिंह ने मोटर मार्ग के शिलान्यास के बारे में बताया है कि वर्ष 2011 में तत्कालीन भाजपा सरकार में मंत्री एवं प्रभारी मंत्री टिहरी त्रिवेंद्र रावत व धनोल्टी विधायक खजान दास के द्वारा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी रिगालगढ़-दड़क मोटरमार्ग की मांग को पूरा कर 37.80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 3 किमी लंबी सड़क का 20 जून 2011 को शिलान्यास किया था .
ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कहा है कि किसी भी नेता को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

उत्तराखंड भद्रकाली मंदिर देवीकोल न्यूज़ : भद्रकाली मंदिर में 7 अक्टूबर से मूर्ति स्थापना व भंडारे का आयोजन 
बीजेपी के बाद सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार, उसमें काम शुरू नहीं हो सका. जिसके बाद 2017 में फिर से भाजपा की सरकार बनी और त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य के मुखिया बने, अब क्षेत्र के लोगों को लगा कि जिस मंत्री ने मोटरमार्ग का शिलान्यास किया, वह अब मुख्यमंत्री बनने के बाद मोटरमार्ग का उद्घाटन करेंगे. . मुख्यमंत्री बनने के बाद त्रिवेंद्र रावत ने जल्द हाईवे बनाने का ऐलान किया. लेकिन इसके बावजूद सड़क का काम शुरू नहीं हुआ।
ग्राम प्रधान अजय ने बताया कि सकलना क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है. गांव की ओर जाने वाली सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त है। गांव जाते समय सड़कों पर जंगली जानवरों का खौफ बना रहता है। सड़क नहीं होने के कारण गांव में पर्याप्त मात्रा में नकदी फसल होने के बाद भी लोग उन्हें मंडियों में नहीं ले जा पा रहे हैं. लोग नकदी फसलों को पीठ पर ढोकर ले जाते हैं, मुश्किल से सड़क तक पहुंचते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार खेतों में ही फसल खराब हो जाती है।
वहीं इस मामले में कार्यपालक अभियंता रजनीश सैनी का कहना है कि मोटर मार्ग से जुड़ी डीपीआर फाइल शासन को भेज दी गई है. धनराशि स्वीकृत होने के बाद जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

