धनोल्टी ,  PAHAAD NEWS TEAM

बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार जौनपुर विकासखंड के मुख्यालय थत्यूड़ आने पर पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया है . ग्रामीणो द्वारा विधायक का स्वागत कर उन्हे विश्वास दिलाया कि हम सब आपके साथ है और हम आपको वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव मे आपका सहयोग करेंगे और आपको विजयी बनायेगे।

वक्ताओं द्वारा विधायक का पार्टी मे स्वागत कर कार्यकर्ताओ से इन्हे विधानसभा 2022 में भारी मतों से जिताने की अपील की है। पीतम सिंह पंवार द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओ से पार्टी हित मे काम करने और प्रधानमंत्री मोदी के विजन को मजबूत करने की पार्थना की है |

इस मौके पर प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि देश की सबसे बड़ी पार्टी में शामिल हुआ हूं। मैं धार्मिक प्रदेश से हूं, जहां चारधाम हैं, देवी देवताओं का वास है। पीएम मोदी का नाता भी देवभूमि से रहा है। जिस तरह से उनकी धार्मिक आस्था देवभूमि से जुड़ी हैं उससे निश्चित तौर पर प्रदेश का विकास होगा।