नैनीताल , PAHAAD NEWS TEAM
कोरोना संक्रमण के चलते सोमवार यानि आज से प्रदेश की सभी जिला अदालतों में ऑनलाइन सुनवाई होगी. यह जानकारी नैनीताल उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार ने दी। प्रदेश के देहरादून को छोड़कर सभी जिला न्यायालयों में आवश्यक न्यायिक कार्य वीडियो (ऑनलाइन) कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किए जाएंगे। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है.
इन मामलों की होगी ऑनलाइन सुनवाई
17 मई से रिमांड, जमानत अर्जी, संपत्ति की रिहाई, अस्थायी निषेधाज्ञा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13बी मामला, आपसी सुलह समझौता मामला, अंतिम बहस आदि पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई होगी.
इस संबंध में 13 व 15 अप्रैल 2021 को जारी निर्देश प्रभावी रहेंगे। देहरादून जिले की बात करें तो यहां की निचली अदालतों में सिर्फ रिमांड, जमानत, अस्थाई निषेधाज्ञा के मामलों की सुनवाई होगी. इसके अलावा अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई के लिए जिला न्यायाधीश को निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रखा गया है.

