मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
गीता कुमांई सभासद नगरपालिका परिषद मसूरी ने कहाँ कि कोविड-महामारी के कारण इस समय पूरा देश शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है विशेषकर मसूरीवासी। चूंकि मसूरी एक पर्यटन नगरी है और सबका रोजगार पर्यटकों पर ही निर्भर करता है। पर्यटक आवागमन बंद हो जाने के कारण इस समय प्रत्येक व्यक्ति आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में इस महामारी के कारण कुछ परिवारों ने परिवार के मुखिया को खो दिया है जोकि एक परिवार की रीड की हड्डी होता है। आप सभी के सहयोग से मैंने एक छोटा सा प्रयास किया है जिसमें की ऐसे परिवार जिन्होंने परिवार के मुखिया को खो दिया है यदि उनके पास गैस का कनेक्शन नहीं है तो ऐसे परिवारों को गैस के कनेक्शन हेतु हमारी ओर से मदद की जाएगी। इसी के साथ हमारी कोशिश रहेगी कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि आप तक गोपनीय रूप से पूर्व की भांति बिना किसी तस्वीर के सहायता पहुंचाई जाएगी किंतु मेरा निवेदन है कि केवल जरूरतमंद परिवार ही जोकि अपना जीवन यापन करने में असमर्थ हैं मेरे नीचे दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करें। इस समय रिक्शा चालक, पटरी व्यापारी, मजदूर ,मध्यमवर्गीय दुकानदार व अन्य कई श्रेणी के निवासी भारी असुविधा का सामना कर रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहूंगी कि हम मसूरी वासी एक परिवार हैं यदि आप अपनी परेशानी हमसे सांझा करेंगे तो हम प्रयास करेंगे कि आप की हर संभव मदद (भोजन इत्यादि रोजमर्रा की जरूरतें) से संबंधित सहायता कर पाऊं।
मैं आभार व्यक्त करती हूं कुछ दानदाताओं का जोकि इस मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर हमारा साथ दे रहे हैं।जो लोग सेवा की इस कड़ी में हमारे साथ जुड़कर लोगों की मदद करना चाहते हैं कृपया वह भी हमें अवश्य बताएं हम आपके सदैव आभारी रहेंगे
अंत में इतना ही कहूंगी कि समय एक जैसा नहीं रहता।यह बुरा समय है जो गुजर जाएगा। घबराए नहीं हम आपके साथ हैं

