देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने आखिरकार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल के दौरान हटाए गए सभी कार्यकर्ता जल्द ही कर्मकार कल्याण बोर्ड में लौटने वाले हैं।

त्रिवेंद्र सरकार में लिए गए निर्णयों को एक के बाद एक संशोधित या पलटा जा रहा है। इसी कड़ी में इस बार कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक फैसले को पलटते हुए बड़ा झटका दिया है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के समय कर्मकार कल्याण बोर्ड में कई ऐसे कर्मचारियों को हटाया गया था, जिन्हें बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने नियुक्त करवाया था। अब त्रिवेंद्र सिंह सरकार में हुए उन फैसलों को जल्द ही पलट दिया जाएगा।

बताया गया है कि उस दौरान हटाए गए सभी कर्मियों को जल्द ही ज्वाइनिंग दी जाने वाली है । आपको बता दें कि इससे पहले दीप्ति सिंह को सचिव पद से हटाया जा चुका है। जबकि दायित्वधारियों को पद मुक्त किए जाने के बाद शमशेर सिंह सत्याल को भी कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है |

त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल के दौरान हटाए गए सभी कार्यकर्ता जल्द ही कर्मकार कल्याण बोर्ड में लौटने वाले हैं।कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक फैसले को पलटते हुए बड़ा झटका दिया है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के समय कर्मकार कल्याण बोर्ड में कई ऐसे कर्मचारियों को हटाया गया था, जिन्हें बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने नियुक्त करवाया था। अब त्रिवेंद्र सिंह सरकार में हुए उन फैसलों को जल्द ही पलट दिया जाएगा।