अल्मोड़ा , PAHAAD NEWS TEAM

पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिकारियों और सदस्यों ने अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर सीईओ और विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। आक्रोशित सदस्यों ने कहा है कि यदि जल्द ही सुधार नहीं किया गया तो 5 अप्रैल से आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने विषम परिस्थितियों में भी अपना कर्तव्य निभाया है। अब सरकार को उनकी मांगों का समाधान करने की दिशा में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में हुई सभा में मंडलीय अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार कुमार पाठक ने कहा कि संगठन लंबे अरसे से गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने समेत 21 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहा है इसके बाद भी कोई सुध नहीं लिए जाने से सदस्यों में रोष बढ़ रहा है। वहीं, पूर्व में सरकार के साथ हुए समझौते का अभी तक अनुपालन नहीं किया गया है। बैठक में सचिव सौरभ चंद, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, अर्जुन नेगी कमल बिष्ट आदि उपस्थित थे। उधर, विकास भवन परिसर में कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। आंदोलित कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए चाहे जितना संघर्ष करना पड़े। इस दौरान विकास भवन में फेडरेशन के अध्यक्ष सी एस नैनवाल, रमेश पांडेय, पूरन भोज, निर्मल जोशी, नवीन जोशी, अनुराग साह, खीम सिंह, वंदना जोशी, रजनी पंत, सुंदर बोरा, दीपक जोशी, दीपक कार्की, डीएस नेगी आदि उपस्थित रहे ।

आक्रोशित सदस्यों ने कहा है कि यदि जल्द ही सुधार नहीं किया गया तो 5 अप्रैल से आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने विषम परिस्थितियों में भी अपना कर्तव्य निभाया है। अब सरकार को उनकी मांगों का समाधान करने की दिशा में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।