मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

मसूरी बीजेपी युवा मोर्चा मंडल अमित पवार ने एस डी एम को ज्ञापन देकर मासीफॉल मे हो रहे खनन को रोकने की मांग की है | उन्होने कहा कि मासीफॉल में बड़े पैमाने पर खनन हो रहा है पहाड़ो को रेत बजरी के लिए काटा जा रहा है इस कार्य से पर्यावरण को बहुत नुकसान हो रहा है | साथ ही मासीफॉल को भी खतरा पैदा हो गया है बताया कि पहले भी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की बैठक में मासीफॉल में हो रहे अवैध खनन को लेकर शिकायत की गयी थी | उस समय अधिकारियो ने कार्रवाई का भरोसा दिया था लेकिन अब अधिकारी चुप हो गए है |

उत्तराखंड : लक्खीबाग श्मशान घाट को अपग्रेड किया जा रहा है देहरादून के

देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

राजधानी देहरादून के लक्खीबाग श्मशान घाट को अपग्रेड किया जा रहा है. इसके लिए श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह बनाया जा रहा है, जो अगले कुछ महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। जिसका काम इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है.

इस संबंध में घाट के कार्य की निगरानी करने वाले कर्मचारी रोहित शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार और श्मशान घाट समिति के प्रयासों के बाद लक्खीबाग श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि विद्युत शवदाह गृह निर्माण की घोषणा के बाद ही काम शुरू किया गया था. हालांकि कमेटी ने इस जगह की पहचान कर ली थी और यह जगह देहरादून नगर निगम की ओर से मुहैया कराई गई है।

रोहित शर्मा ने कहा कि इसकी कवायद लंबे समय से चल रही थी, जिसके बाद समिति ने चर्चा कर लक्खीबाग श्मशान घाट के अंदर विद्युत शवदाह गृह बनाने का निर्णय लिया. उम्मीद है कि अगले एक-दो महीने में विद्युत शवदाह गृह बनकर तैयार हो जाएगा।