मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

बीपीएड-एमपीएड के प्रशिक्षुओं ने रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन देकर नियुक्ति की मांग की. प्रदेश में बीपीएड व एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन बी.पी.एड व एमपीएड बेरोजगारों की नियुक्ति की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं. जिसको लेकर लक्ष्मी उनियाल के नेतृत्व में मसूरी में लक्ष्मी उनियाल के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को बीपीएड-एमपीईडी प्रशिक्षित में नियुक्ति के लिए ज्ञापन देने की मांग की गई है..

लक्ष्मी उनियाल ने बताया कि बी.पी.एड. लंबे समय से बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और लगातार आंदोलन कर रहे हैं. जिसके तहत आज उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन देकर बी.पी.एड के दर्द को समझते हुए जल्द से जल्द नियुक्ति की मांग की है.

उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्षा 6 से 8 में शारीरिक शिक्षा की नियुक्ति हेतु कक्षा 1 से कक्षा 12 तक शारीरिक शिक्षा विषय को अनिवार्य करने और उत्तराखंड राज्य में प्रशिक्षित बेरोजगारों को हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देकर आयु सीमा 42 से बढ़ाकर 45 वर्ष करने की मांग की गई है.