मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

टिहरी बाईपास रोड पर मंकी बैंड के पास एक ट्रक में रखा बड़ा कंटेनर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया. इससे मार्ग बाधित हो गया। सड़क जाम होने से देहरादून-मसूरी से टिहरी-उत्तरकाशी जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने बताया कि ट्रक भारी कंटेनर लेकर टिहरी की ओर जा रहा था. कंटेनर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया। इससे मार्ग बाधित हो गया। उन्होंने कहा कि कई लोगों को सुबह टिहरी, धनोल्टी और उत्तरकाशी जाना पड़ा. सड़क जाम होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं लोगों को मसूरी बाजार होते हुए धनोल्टी-टिहरी-उत्तरकाशी जाना पड़ा। इससे मसूरी शहर में भी जाम की स्थिति बन गई। इससे लोगों को भी परेशानी हुई।

लोगों का कहना था कि मसूरी टिहरी बाईपास रोड बेहद संकरी है। ऐसे में टिहरी बाईपास रोड पर बड़े ट्रकों को नहीं चलने दिया जाए। सभी बड़े ट्रक ऋषिकेश से भेजे जाएं। जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना को होने से रोका जा सके।