मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति अपने चरम पर है. मसूरी विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली आमने-सामने हैं। चुनावी मैदान में उतर चुके उम्मीदवार जनता को अपने पक्ष में करने के लिए नए हथकंडे अपना रहे हैं. इससे मसूरी निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। मसूरी में कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली की सगी बहन भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगती दिख रही है।

गोदावरी की बहन हैं कल्पना : गोदावरी थापली की बहन कल्पना गुरुंग बीजेपी में शामिल होकर और बीजेपी प्रत्याशी गणेश जोशी के लिए प्रचार कर रही हैं. कल्पना गुरुंग ने मसूरी विधानसभा सीट के कई इलाकों में गणेश जोशी के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की. कल्पना गुरुंग ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और बीजेपी की नीति से प्रभावित होकर वह बीजेपी में शामिल हो गई हैं और बीजेपी के लिए काम कर रही हैं. दूसरी ओर, उनकी सगी बड़ी बहन गोदावरी थापली कांग्रेस से मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी महिलाओं को सम्मान नहीं देती है। वह 25 साल तक कांग्रेस की सेवा करती रहीं, लेकिन 25 साल में एक बार भी कांग्रेस ने उन्हें सम्मान देने का काम नहीं किया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि मसूरी के विधायक गणेश जोशी जन नेता हैं. वह बिना किसी भेदभाव के काम करते है। मसूरी के विधायक और कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने हजारों लोगों की मदद की, लेकिन आज तक उन्होंने यह नहीं पूछा कि वह जिस व्यक्ति की मदद कर रहे हैं वह कांग्रेस, भाजपा या अन्य पार्टी से है या नहीं। यही कारण है कि गणेश जोशी के कार्यों से काफी प्रभावित हुई । वह मसूरी के लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को वोट देने की अपील कर रही हैं. ताकि मसूरी और जनता का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि वह परिवार में किसी तरह के दबाव में नहीं हैं। वह दिल से बीजेपी के लिए काम कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी.