मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
पहाड़ों की रानी मसूरी के गायक ध्रुव कुमोला ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. बॉलीवुड फिल्म सुमेरु के गानों को ध्रुव कुमोला ने अपनी आवाज दी है। इसके तहत मसूरी के स्थानीय कलाकारों ने ध्रुव कुमोला को सम्मानित किया।
मसूरी के ध्रुव कुमोला ने बॉलीवुड फिल्म सुमेरु से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। ध्रुव की इस उपलब्धि से मसूरी के लोगों के साथ-साथ उत्तराखंड के कलाकारों में भी खुशी की लहर है। फिल्म के नायक अविनाश ध्यानी और नायिका ऋषिराज भट्ट भी मसूरी पहुंचे और ध्रुव कुमोला को बधाई दी है। फिल्म सुमेरु उत्तराखंड के एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने पर बनी है। फिल्म ‘सुमेरु’ देशभर में 1 अक्टूबर को रिलीज होगी।
फिल्म के मुख्य नायक और नायिका पर फिल्माए गए ध्रुव कुमोला का गीत ‘ हे अतरंगी सतरंगी सपनों से उलझी पहेली है तू ‘ को काफी पसंद किया जा रहा है. गाने को विजय भट्ट और संस्कृति भट्ट ने लिखा है। आवाज ध्रुव कुमोला ने दी है। फिल्म के निर्देशक अविनाश ध्यानी हैं।
ध्रुव कुमोला का कहना है कि आज उन्हें बहुत खुशी है कि इतना बड़ा अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि इससे पहले ऑडिशन में उनकी आवाज को म्यूजिक डायरेक्टर ने फाइनल किया था. जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में गाने का मौका मिला।
उन्होंने कहा कि वह अपने गीतों के माध्यम से राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आगे काम करेंगे। वहीं नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल ने गाने की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह फिल्म उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता पर आधारित फिल्म है, जो उत्तराखंड में ट्रेकिंग और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देती है। ध्रुव कुमोला का परिवार लंबे समय से गायन के क्षेत्र से जुड़ा है। ध्रुव कुमोला के माता-पिता और चाचा-चाची भी उत्तराखंड के लोक गायक हैं।


