नैनीताल , PAHAAD NEWS TEAM

उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए वरिष्ठ न्यायाधीश होंगे. कल यानि 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर वे शपथ लेंगे. यह जानकारी उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धनजय चतुर्वेदी ने दी है।

आपको बता दें कि न्यायमूर्ति मिश्रा उत्तराखंड उच्च न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीश होंगे। शपथ लेने के बाद मुख्य न्यायाधीश सहित उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 8 हो जाएगी। न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की नियुक्ति 1999 में जयपुर में अपर जिला जज के रूप में नियुक्ति हुई थी ।

वहीं, 7 अक्टूबर 2009 को जस्टिस मिश्रा को उड़ीसा हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया। वहीं, साल 1987 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री ली थी ।