मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

शहर के 42 वर्षीय नीरज गुप्ता का आज कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सुनकर मसूरी में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि आज सुबह उन्हें अटैक पड़ा। इसके तुरंत बाद, परिवार उसे देहरादून ले गए, जहाँ उनकी मृत्यु हो गई।

वर्तमान में नीरज गुप्ता रोटरी क्लब के अध्यक्ष थे। वह मसूरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अभियान में काम कर रहे थे। वहीं रोटरी के माध्यम से समाज सेवा के अनेक प्रोजेक्टों पर भी कार्य कर रहे थे | मृदुभाषी नीरज गुप्ता हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़े रहते थे। वह मसूरी सहित विभिन्न बाहरी संगठनों का समर्थन करते थे। रोटरी क्लब के साथ, वह कई धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े थे। खासकर नीरज और उनका परिवार कन्हैया की डोली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। नीरज ने अपने दोनों हाथ शहर की कई संस्थाओं की आर्थिक मदद के लिए खुले रहते थे।

उनकी असामयिक निधन पर राज्य मंत्री गणेश जोशी, पूर्व विधायक व उत्तराखंड किक्रेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पुूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब, प्रेस क्लब ऑफ मसूरी और चंद्रकुंवर बर्त्वाल शोध संस्थान, सहित मसूरी के धार्मिक संगठन, ट्रेड यूनियनों ने गहरा दुख व्यक्त किया।