हल्द्वानी, PAHAAD NEWS TEAM
लालकुआं नगर स्थित रेलवे स्टेशन तिराहे पर दो सांडों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी. आधे घंटे से अधिक समय तक लड़े सांडों ने यातायात बाधित कर दिया। दोनों सांडों के बीच की लड़ाई मुश्किल से खत्म हुई थी। इस दौरान एक कार और मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दो ठेलों का माल भी सड़क पर गिर गया। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
हल्द्वानी नगर में आवारा पशुओं का आतंक है। मंगलवार शाम को दो सांडों में थाना चौराहे पर भिड़ंत हो गई। उनकी लड़ाई आधे घंटे से ज्यादा चली। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर यातायात अस्त-व्यस्त हो गया। दोनों सांडों के उग्र होने पर दोनों ओर से यातायात ठप हो गया। आसपास के दुकानदारों ने सांडों पर पानी डाला और उन्हें लाठियों और पत्थरों से पीटा।
इसके बावजूद मदमस्त सांड मानने को तैयार नहीं थे । अंत में जब एक सांड ने दूसरे को सड़क पर गिरा दिया और दूसरे को सींग से मार दिया और जमीन में पड़ा हुआ सांड तड़पने लगा, तो उक्त लड़ाई समाप्त हो गई। इस दौरान दो ठेले वालों को भारी नुकसान हुआ। एक मोटरसाइकिल और एक कार को भी क्षतिग्रस्त गई ।
सांडों की लड़ाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में राहगीर जमा हो गए। कई लोगों ने उक्त लड़ाई का वीडियो भी अपने मोबाइल में लेना शुरू कर दिया. एक समय ऐसा भी आया जब मोबाइल में वीडियो बना रहे एक युवक की तरफ ही लड़ते हुए सांड दौड़ने लगे । इस पर वीडियो बना रहे युवक ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। दोनों के बीच हुई लड़ाई में एक सांड घायल हो गया।

