देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस के कद्दावर नेता और चकराता विधायक प्रीतम सिंह के बीच रविवार देर शाम एक बैठक हुई. बैठक से ठीक पहले कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष, नेता और विपक्ष के उपनेता के नामों की घोषणा की थी.
सीएम धामी और प्रीतम सिंह की मुलाकात के कई मायने तलाशे जा रहे हैं. राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग कभी अपनों से मिलते रहते हैं तो कभी विरोधियों से। लेकिन कुछ मुलाकातों का समय ऐसा होता है कि फ़िज़ा में तरह-तरह के सवाल तैरते रहते हैं और उनके अर्थ खोजे जाते हैं।
कांग्रेस आलाकमान एक महीने से फैसला लेने में देरी कर रहा था, यह बात सामने आते ही सच साबित हुई. यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, करण माहरा को तवज्जो दिए जाने से प्रीतम सिंह का खेमा भड़क उठा। कई लोगों के इस्तीफे ने प्रीतम खेमे की नाराजगी पर भी मुहर लगा दी।

