उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM
गंगोत्री विधानसभा से आप प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने नगर मुख्यालय की स्थायी पार्किंग व बस स्टैंड निर्माण का मास्टर प्लान तैयार करवाया. साथ ही शहर मुख्यालय के व्यापारियों, होटल व्यवसायियों, टैक्सी व बस चालकों के सामने इसका प्रेजेंटेशन रखा . इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में वाहनों के लिए मल्टी पार्किंग व बस स्टैंड का निर्माण आवश्यक है. जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि हर साल लाखों तीर्थयात्री और पर्यटक जिला मुख्यालय पहुंचते हैं। लेकिन स्थायी पार्किंग नहीं होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि राज्य बनने के बाद प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की बारी-बारी से सरकारें रही हैं, लेकिन आज तक जिला मुख्यालय में स्थायी बस स्टैंड और वाहनों की पार्किंग का निर्माण नहीं हुआ है.
जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अजय कोठियाल ने कहा कि इसके लिए हम सीएसआर फंड से करीब 48 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट लाएंगे। पार्किंग की समस्या से निजात के लिए पार्किंग का निर्माण जरूरी है।

