मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

शहर में पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है. इस पूरे मामले में बेटे ने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि नगर पालिका क्वार्टर किंक्रेग मसूरी निवासी शिवम कोहली ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि उसके पिता वीरेंद्र कोहली ने पेट्रोल छिड़क कर मां सुशीला देवी को जिंदा जलाने की कोशिश की. इस हादसे में सुशीला देवी मामूली रूप से झुलस गईं। आनन-फानन में परिजनों ने उसे उप जिला अस्पताल मसूरी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया है। पुलिस ने बेटे की शिकायत के आधार पर वीरेंद्र कोहली के खिलाफ धारा 307/326 के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया.

आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को दबिश देकर किंक्रेग मसूरी से गिरफ्तार कर गिरफ्तार किया गया है. पुलिस टीम में उप निरीक्षक के नरेंद्र पुरी, कांस्टेबल शैलेन्द्र, कांस्टेबल संजय मौजूद थे।