बेरीनाग , PAHAAD NEWS TEAM
गंगोलीहाट में भारी बारिश के कारण बिहार के एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बेलपट्टी के पाली-पल्याल में सड़क किनारे टिन शेड में रहने वाले 3 मजदूरों पर देर रात अचानक एक बोल्डर पहाड़ी से गिर गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गंगोलीहाट थाने के पनार थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने बताया कि देर रात हुई तेज बारिश के दौरान जिला निवासी बेल पट्टी के पाली पलियाल गांव में सड़क किनारे टिन शेड में रहने वाले मजदूर प्रभु (61 वर्षीय) बेतिया, बिहार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरा । , जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना में दो मजदूर घायल हो गए हैं।
वहीं गंगोलीहाट निवासी गंभीर रूप से घायल देवनारायण (44 वर्षीय) का सामुदायिक अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, पनार चौकी प्रभारी एसआई दिनेश बिष्ट व राजस्व पुलिस विभाग के पुलिसकर्मी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य जारी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

