डोईवाला, PAHAAD NEWS TEAM

बीजेपी के बागी उम्मीदवार जितेंद्र नेगी को जनता का समर्थन मिल रहा है. लोग जितेंद्र नेगी की लोकप्रियता और उनके काम से काफी खुश हैं और उन्हें डोईवाला विधानसभा से विधायक के रूप में देखना चाहते हैं.

डोईवाला विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे जितेंद्र नेगी जनता के सहयोग से विधायक बन सकते हैं. जितेंद्र बीजेपी के कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं में से एक थे और वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं. लेकिन भाजपा द्वारा सही निर्णय नहीं लेने के कारण उन्हें निर्दलीय के रूप में फॉर्म भरने के लिए मजबूर होना पड़ा।

डोईवाला विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जितेंद्र अन्य राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. उन्हें कई भाजपा कार्यकर्ताओं का भी समर्थन प्राप्त है। विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं और सभी राजनीतिक दलों को टक्कर देते हुए जितेंद्र नेगी जनता के चहेते बन गए हैं.

उन्होंने डोईवाला विधानसभा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बेटा चुने नेता नहीं . उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के नकरौंदा के सैनिक कॉलोनी में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया, जिसके बाद उन्होंने भोगपुर में जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया.