देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लेने वाले और शहीद हुए जवानों को देहरादून के गांधी पार्क में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि मैं वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमारी सरकार जवानों का मनोबल बढ़ाकर और सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए काम कर रही है। राज्य में अब तक 1734 शहीद हो चुके हैं। सैन्य धाम में उनके घरों की मिट्टी लाई गई। पिछले दिन सैन्यधाम की आधारशिला रखी गई थी। सैन्यधाम भव्य होगा ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विजय दिवस के अवसर पर देहरादून के गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने कहा है कि 16 दिसंबर भारत के सैन्य इतिहास में वीरता और पराक्रम का ऐतिहासिक दिन है.
मुख्यमंत्री धामी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन करते हुए कहा कि हमारे इन जवानों की वजह से हर कोई चैन की नींद सोता है. देवभूमि उत्तराखंड में हमेशा देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश के जवानों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है. इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार भी मौजूद थे.

