देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है और उत्तराखंड के छात्रों की सकुशल भारत वापसी जारी है. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दिल्ली के उत्तराखंड सदन में यूक्रेन से लौटे बच्चों से मुलाकात की. इस दौरान सीएम धामी ने पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व और भारत सरकार के प्रयासों की तारीफ की.

वहीं उत्तराखंड के कई छात्र रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में ही फंसे हुए हैं. जिसको लेकर सीएम पुष्कर धामी लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं और सरकार ने छात्रों की वापसी के लिए दो नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के उत्तराखंड सदन में यूक्रेन से लौटे बच्चों से मुलाकात की. इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और भारत सरकार के प्रयासों से ही संभव हुआ है कि आज हमारे बच्चे युद्ध जैसी विपरीत परिस्थितियों से भी सुरक्षित लौट आए हैं.

बता दें कि यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 629 भारतीयों को लेकर भारतीय वायुसेना (IAF) के तीन विमान आज सुबह गाजियाबाद के हिंडन एयर फोर्स बेस पहुंचे (भारतीय वायुसेना के तीन विमान दिल्ली पहुंचे)। वायुसेना ने यह जानकारी दी। दरअसल, रूसी सेना के हमले को देखते हुए 24 फरवरी को यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया था. इसके बाद फंसे हुए भारतीय नागरिकों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से विशेष उड़ानों के जरिए वापस लाया जा रहा है.