देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से वाराणसी पहुंच गए हैं. सीएम धामी आज वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. वाराणसी जाने से पहले सीएम धामी ने कहा कि कई सौ साल बाद भव्य काशी के दर्शन होंगे. अयोध्या में राम मंदिर को लेकर काशी भी आगे बढ़ रही है. पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत की हर सांस्कृतिक विरासत और परियोजना (काशी विश्वनाथ कॉरिडोर) तेजी से आगे बढ़ रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में हैं. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन पीएम मोदी कर रहे हैं. इस ऐतिहासिक मौके पर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी वाराणसी पहुंच चुके हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सुबह 11.30 बजे देहरादून से वाराणसी के लिए रवाना हुए। वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सुशासन पर चर्चा करेंगे.
काशी के बाद अयोध्या: 15 दिसंबर को सभी मुख्यमंत्री शिव की नगरी काशी से राम की नगरी अयोध्या जाएंगे. भाजपा शासित राज्यों के प्रमुख अपनी पत्नियों के साथ रामलला के दरबार में शामिल होंगे और पीएम के वोकल फॉर लोकल आह्वान के तहत अयोध्या के स्थानीय बाजार में खरीदारी भी करेंगे।

