हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM
कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने 16 दिसंबर को देहरादून में आयोजित रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया. वहीं सुमित हृदयेश ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जनता का बीजेपी से मोहभंग हो गया है. देहरादून में आयोजित रैली में नैनीताल उधमसिंह नगर जिले से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे.
हल्द्वानी में प्रेस वार्ता के दौरान सुमित हृदयेश ने कहा कि लोगों में कांग्रेस के प्रति उत्साह बढ़ रहा है. राज्य में जिस तरह महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है, लोगों का भाजपा से मोहभंग हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर रहा है और अधिकारी बेलगाम हो गए हैं. इससे साफ हो गया है कि आने वाली सरकार कांग्रेस की है। इसलिए 16 दिसंबर को देहरादून में एक विशाल जनसभा में पूर्व सैनिकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. कांग्रेस की ओर से जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कांग्रेस 16 दिसंबर को दून के परेड ग्राउंड में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में एक विशाल जनसभा और अभिनंदन समारोह का आयोजन कर रही है। जिसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हिस्सा लेंगे। जिसके लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है।

