देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के नशा मुक्ति केंद्र के संचालक व अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है. इस सूचना पर नेहरू कॉलोनी थाने में संचालक व अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.
आपको बता दें कि देहरादून का नशामुक्ति केंद्र जिस पर नशा पीड़ितों के सुधार की जिम्मेदारी है, वह अब सवालों के घेरे में है। लाइफ केयर फाउंडेशन रिहैब सेंटर में भर्ती युवक ने नेहरू कॉलोनी जाकर शिकायत दर्ज कराई और रिहैब सेंटर में मुक्ति निदेशक निखिल चमोली, सचिन प्रताप, फैजल, महताब अंसारी, सौरभ पर मारपीट का आरोप लगाया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालक व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब लाइफ केयर फाउंडेशन रिहैब सेंटर पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इससे पहले भी नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में संचालक व इन चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था. जिसकी राजधानी पुलिस लगातार जांच कर रही है. बता दें कि रायवाला निवासी कमल बहादुर छेत्री ने कोतवाली नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा नशा करता है. उन्होंने अपने बेटे को लत छुड़ाने के लिए लाइफ केयर फाउंडेशन रिहैब सेंटर भेज दिया। इस केंद्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह अपने बेटे को केंद्र से वापस घर ले आया था।
मारपीट के मामले में एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. लगातार जांच की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

