देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
जिलाधिकारी आर राजेश ने सोमवार को दर्शनी गेट से कोतवाली पल्टन बाजार तक स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के तहत किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए. निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी लिमिटेड और कार्यकारी संगठन के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रतिदिन कार्यस्थल पर निरीक्षण कर कार्यों की निगरानी करें.
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड और कार्यकारी संगठनों के अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए काम पूरा करने को कहा है. निरीक्षण के दौरान पल्टन बाजार में स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों को समय से पूरा करते हुए सड़क पर पैचवर्क कराने के निर्देश दिए. कार्यदायी संस्था यूपीसीएल को भूमिगत विद्युत लाइन का कार्य समय से पूर्ण करने तथा पल्टन बाजार में नाली निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को काम के दौरान आ रही असुविधा की जानकारी दी और उनसे जल्द से जल्द काम पूरा करने का अनुरोध किया. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड के कार्यों के दौरान व्यापारियों के सहयोग की अपेक्षा करते हुए डीएम ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व उनके साथ बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया. यह बैठक 23 फरवरी को होगी.

