देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एकबार फिर बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंच गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ दौरे पर हैं. जिसके तहत प्रधानमंत्री आज सुबह सेना के हेलीकॉप्टर से जौलीग्रेट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर गवर्नर ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनकी अगवानी की। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए हैं।पीएम करीब साढ़े तीन घंटे यहां केदारनाथ में रहेंगे।

गौरतलब है कि पीएम मोदी केदारनाथ मंदिर में जलाभिषेक के साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण के उद्घाटन के साथ ही मूर्ति का अनावरण भी करेंगे. वहीं, पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले केदारनाथ आए थे। उसके बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले ही केदारनाथ पहुंच गए थे। वहीं 2019 में भी प्रधानमंत्री बाबा केदार के आशीर्वाद से केदारनाथ पहुंचे थे और अब वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड चुनाव से पहले केदारनाथ पहुंच रहे हैं.

केदारनाथ में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

पीएम मोदी सुबह 8 बजे केदारनाथ धाम पहुंचेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे.

प्रधानमंत्री सुबह 8:35 बजे आदि गुरु शंकराचार्य समाधि स्थल का उद्घाटन करेंगे, साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे.

पीएम मोदी सुबह 9:40 बजे केदारनाथ में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

इस दौरान पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी मंदाकिनी आस्थापथ, संगम घाट, फर्स्ट एड पर्यटन केंद्र, अस्पताल और पुलिस थाने, कमांड व कंट्रोल सेंटर, रेन शेल्टर, प्रशासनिक कार्यालय और सरस्वती नागरिक सुविधा भवन निर्माण कार्यों की आधारशिला भी रखेंगे.