देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

डीजीपी अशोक कुमार ने गढ़वाल विश्वविद्यालय के टिहरी गढ़वाल परिसर से लॉ एलएलएम में गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्रा श्रेया रावत को बधाई दी है. श्रेया रावत के पिता उत्तराखंड पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

उत्तराखंड में बेटियां हर क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। इसी कड़ी में डीजीपी अशोक कुमार ने एलएलएम गोल्ड मेडलिस्ट श्रेया रावत को बधाई दी है. डीजीपी ने लॉ एलएलएम की छात्रा श्रेया रावत से मुलाकात की, जिन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय के टिहरी गढ़वाल परिसर से स्वर्ण पदक जीता और उन्हें उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बता दें कि गढ़वाल विश्वविद्यालय के टिहरी गढ़वाल परिसर की श्रेया रावत ने एलएलएम लॉ में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रौशन किया है. उनके पिता मुकेश रावत भी उत्तराखंड पुलिस में तैनात हैं और पुलिस मुख्यालय में सब इंस्पेक्टर के पद पर हैं।

उसके पिता का कहना है कि मेरी बेटी को यह सफलता कठिन परिस्थितियों में मिली है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी जुलाई 2020 से बीमार थीं और 13 मार्च 2021 को उनका निधन हो गया. इसके बाद उनकी बेटी ने घर संभाला है.