उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तरकाशी के सबसे दुर्गम इलाके मोरी तहसील के दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार पहुंचे. जहां उन्होंने पुरोला और मोरी थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए.
अशोक कुमार पुरोला पहुंचे तो एसपी प्रदीप कुमार राय ने उनका स्वागत किया. साथ ही उन्होंने पुरोला और मोरी थाने में व्यवस्थाओं का जायजा लिया. जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की समस्याएं सुनीं. डीजीपी ने कहा कि पुलिस मुख्यालय लगातार पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान कर रहा है. साथ ही पुलिसिंग को स्मार्ट बनाने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है. साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चुनाव के दौरान उचित समन्वय स्थापित किया जाए। ताकि लोकतंत्र के महान पर्व की गरिमा को बरकरार रखा जा सके.
अशोक कुमार ने पुरोला और मोरी थाना के कर्मचारियों से कोरोना के प्रति सतर्क रहने की अपील की. साथ ही जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। चुनाव को देखते हुए कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा गया।

