धनौल्टी , PAHAAD NEWS TEAM
मुख्यमंत्री का वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंस सरकार के 5 वर्षीय बेमिशाल कार्यक्रम के तहत विधानसभा धनौल्टी में बब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया. जिसमें कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया.
कार्यक्रम में सहकारिता कृषि उद्यमी युवा कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग व खाद्य विभाग आदि कई विभागों के स्टॉल लगाए गए. तथा विभिन्न विभागों में उन्नत व उत्कृष्ट कार्य करने वाले कास्तकारी को प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने तांदी व रासों नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी.
आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 5 साल की बेजोड़ सरकार की उपलब्धियों के साथ भाषण प्रसारित कर आम जनता को दिखाया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि सरकार के बेजोड़ 5 वर्षों में उन्होंने समाज के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास किया है, साथ ही आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुत के साथ आम जनता से आशीर्वाद भी मांगा है
धनौल्टी एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि सरकार के पांच साल कार्यकाल पूरे होने पर धनोल्टी विधान सभा के थत्यूड मै आयोजित हुआ . जिसमें मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक के भाषणों के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जनसम्पर्क अधिकारी मुलायम सिंह ,ब्लाक प्रमुख सीता रावत , थौलधार की ब्लाक प्रमुख प्रभा बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष भोला परमार ,जिला पंचायत सदस्य सनवीर बेलवाल ,भाजपा के मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड, जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह राणा, पूर्व ब्लाक प्रमुख पवार , विजय थपलियाल , बिरेन्द्र चंदेल,रमेश नौटियाल, प्रताप सिंह, गोविंद ,असवाल आदि उपस्थित थे।

