डोईवाला , PAHAAD NEWS TEAM
सियाचिन में ग्लेशियर की चपेट में आने से डोईवाला के भानियावाला का एक जवान शहीद हो गया है. जवान के शहीद होने की खबर से इलाके में मातम का माहौल है. शहीद हवलदार जगेंद्र सिंह डोईवाला के भनियावाला के रहने वाले हैं.
जानकारी के अनुसार कान्हर वाला के पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि भानियावाला के थानो रोड के कान्हर निवासी 35 वर्षीय हवलदार जगेंद्र सिंह सियाचिन में ग्लेशियर के कारण शहीद हो गए हैं.
पूर्व प्रधान ने बताया कि शहीद जगेंद्र सिंह चौहान 325 लाइट एडी बटालियन में सिपाही थे। सोमवार की रात परिजनों को उसकी शहादत की सूचना मिली। सूचना के बाद पूरे गांव में मातम छाया है। हवलदार जगेंद्र सिंह की शादी 4 साल पहले हुई थी।
शहीद जगेंद्र सिंह चौहान के परिवार में उनकी पत्नी किरण चौहान, मां विमला देवी, दो भाई अजेंद्र चौहान और मनमोहन चौहान हैं। शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार को भानियावाला पहुंचेगा।

