देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
नगर निगम की आगामी बोर्ड बैठक आज होगी . इस बार की बैठक में स्वच्छता पर फोकस होगा. बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में दून शहर की उपलब्धि पर चर्चा होगी, साथ ही अगले साल के सर्वेक्षण की रणनीति बनाने पर मंथन किया जाएगा. इस दौरान सफाई कर्मचारियों, जागरूकता फैलाने वाले संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी ‘स्वच्छता दूत’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
फरवरी-मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर 14 दिसंबर को नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. नगर निगम आचार संहिता से पहले बोर्ड की बैठक कर रहा है, ताकि अगले छह माह तक विकास कार्यों के बजट में कोई बाधा न आए. वहीं मेयर ने कहा कि नए स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए भी रणनीति बनानी होगी. बोर्ड की इस बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण-21 में देहरादून ने बेहतर स्थान हासिल किया है। दून 124वें नंबर से 82वें नंबर पर पहुंच गया है। दून का लक्ष्य 100 शहरों में आने का था, जो पूरा हो गया।
इस बार लक्ष्य पिछले 50 शहरों में आने का है। इसके लिए अभी से प्रयास करने होंगे। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि इस बार बैठक का मुख्य एजेंडा स्वच्छता रहेगा. बैठक में सफाई व्यवस्था को कैसे बेहतर बनाया जाए, इस पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही नगर निगम की बोर्ड बैठक में सभी पार्षदों और स्वच्छता सर्वेक्षण में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया जाएगा.

