देहरादून, पहाड़ न्यूज टीम
भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल की बैठक का आयोजन तपोवन में किया गया. जिसमें पार्टी के जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई.
बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया. बताया कि बैठक में पार्टी के कार्यों की समीक्षा की गई, साथ ही आगामी चुनाव को देखते हुए रणनीति पर भी चर्चा की गई. इस दौरान पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से जारी घोषणा और संकल्प पर भी चर्चा हुई. कैबिनेट मंत्री उनियाल ने भी प्रचंड बहुमत से बीजेपी को जिताने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया. बताया कि भाजपा के शासन काल में देश और प्रदेश में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं, जिससे भाजपा को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है.
इस अवसर पर में जिलाअध्यक्ष विनोद रतूड़ी, ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडल प्रभारी धूमन थलवाल, विधायक प्रतिनिधि सरोज कोठारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा पंवार, मंडल उपाध्यक्ष भीम चौहान, अर्जुन धवाण,त्रिलोक भंडारी,रमेश पुंडीर,गजेंद्र राणा आदि उपस्थित थे।

