हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिन्दुखत्ता के गांधीनगर में बीती देर रात एक झोपड़ी में खाना बनाते समय आग लग गयी. आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया, इस दौरान घर के अंदर रखे दो गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। गैस सिलेंडर फटने से पास के गौशाला में बंधे चार मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी बमुश्किल आग पर काबू पा सके, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया.

गौरतलब है कि बिन्दुखत्ता के गांधीनगर में बीती देर रात एक झोपड़ी में खाना बनाते समय आग लग गई और घर के सदस्य किसी तरह जान बचाकर भाग निकले. इसी दौरान दो सिलेंडरों में भी आग लग गई और उसके बाद भी धमाका होता रहा। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाकों की आवाज से आसपास में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

घटना की सूचना पर तहसीलदार सचिन कुमार व क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने बताया कि पहले गांधीनगर निवासी फतेह सिंह के घर में अचानक आग लग गई और आग से भारी नुकसान हुआ है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है, काश्तकार को हर संभव आर्थिक सहायता दी जाएगी।