देहरादून , , PAHAAD NEWS TEAM

पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी मुख्यमंत्री को लगातार दूसरी बार मौका दिया गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी फिर से नेता चुने गए हैं। उधर, पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लगातार दूसरी बार दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सत्ता पर कब्जा जमाया है. लेकिन खटीमा सीट से सीएम धामी खुद चुनाव हार गए, इसके बावजूद बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने धामी पर भरोसा जताया है. साथ ही धामी को छह महीने के भीतर विधानसभा चुनाव जीतना होगा।

गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी के दोबारा सीएम बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कई लोगों ने शिरकत की. कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते नजर आए। उधर, पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लगातार दूसरी बार दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सत्ता पर कब्जा जमाया है. जिसके बाद पार्टी आलाकमान ने भी उन पर भरोसा जताया है. वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अगले 6 महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना होगा. क्योंकि धामी को इस विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है.

भाजयुमो में निभाई अहम जिम्मेदारी धामी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने की बीजेपी की रणनीति भी हो सकती है. यह रणनीति 2024 के लोकसभा चुनाव में रंग दिखाएगी।

खटीमा से दो बार विधायक, तीसरी बार हारे : धामी उधम सिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने। लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। धामी को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का करीबी माना जाता है। कोश्यारी अब सक्रिय राजनीति में नहीं हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। धामी को राजनाथ सिंह का भी करीबी माना जाता है।

धामी का राजनीतिक सफर : पुष्कर सिंह धामी 2012 में पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने थे। उन्होंने तब कांग्रेस के देवेंद्र चंद को करीब 5 हजार वोटों के अंतर से हराया था। 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में, धामी ने लगातार दूसरी बार खटीमा से जीत हासिल की। इस बार उन्होंने कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 3 हजार से भी कम के अंतर से हराया। 2022 के चुनाव में उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से अधिक मतों से हराया था। उत्तराखंड में बीजेपी ने बहुमत से जीत हासिल की. राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी.

लखनऊ यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई: आइए एक नजर पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक सफर पर। पुष्कर सिंह धामी का जन्म पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से की। धामी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। व्यावसायिक शिक्षा में, उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।