विकासनगर , PAHAAD NEWS TEAM
सहकारी समिति त्यूणी में आर्थिक अनियमितता कर गबन करने के मामले में पूर्व सेवानिवृत्त सचिव को त्यूणी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर 59 लाख 26 हजार 325 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।
सहकारिता समिति त्यूणी के सेवानिवृत्त पूर्व सचिव सत्य प्रकाश ने 2013 से 2019 तक अपने कार्यकाल में वित्तीय अनियमितताएं करते हुए 59 लाख 26 हजार 325 रुपये का गबन किया । इसकी तहरीर सहकारिता विकास खंड सहसपुर के सहायक विकास अधिकारी आनंद सिंह ने थाना त्यूणी में दी थी . जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच में पाया गया कि आरोपी सत्य प्रकाश ने त्यूणी समिति में सचिव रहते हुए 59 लाख 26 हजार 325 रुपये का गबन किया था. सत्य प्रकाश के खिलाफ सबूतों के आधार पर थाना प्रभारी त्यूणी ने पुलिस टीम का गठन किया. पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके आवास पर छापेमारी की।
पुलिस ने बताया कि सत्य प्रकाश को उसके आवास सैनिक कॉलोनी गंगानहर हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को विकासनगर कोर्ट में पेश कर जिला जेल देहरादून भेज दिया गया है।

