देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी खुद तीरथ सिंह रावत ने दी है। तीरथ सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने पिछले दिन तेज बुखार के कारण कोविड टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है.
पूर्व सीएम तीरथ सिंह ने ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल से ही उन्होंने सभी से मिलना बंद कर दिया था. तीरथ सिंह रावत ने उनके संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट करने की अपील की है.
बता दें कि पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में 2682 नए कोरोना मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक कोरोना के कुल 3,69,954 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 3,37,865 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7,440 पहुंच गया है

