हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यूपी चुनाव प्रचार से लौट आए हैं. इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि लोग कांग्रेस को यूपी में तीसरे विकल्प के तौर पर देख रहे हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और सपा पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी की जनता पुलिसकर्मियों और बुलडोजर से ज्यादा परेशान है. इसलिए कांग्रेस को तीसरे विकल्प के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में प्रियंका गांधी ने बीजेपी को परेशान करने का काम किया है.

हरीश रावत ने कहा कि 5 राज्यों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस 4 राज्यों में आ रही है, जबकि एक राज्य में दूसरी पार्टी आ रही है, जबकि बीजेपी इस बार जीरो पर रहेगी. वहीं हरीश रावत ने बीजेपी के 60 क्रॉस के नारे के बाद बीजेपी के कुछ नेताओं के 35 सीटें जीतने के बयान पर बीजेपी पर तंज कसा है. बीजेपी कहीं 25 सीटों पर न सिमट जाए.

हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को नसीहत देते हुए कहा है कि भ्रम तो टूटना ही है, लेकिन बीजेपी की हरकतें खराब हैं इसलिए इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी का भ्रम टूटने वाला है. गौरतलब है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के सरकार बनाने के दावे को भ्रम बताया था, जिस पर हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सलाह दी है.