हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में मतदान समाप्त होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज चुनाव प्रचार के लिए पंजाब जा रहे थे. अचानक उन्हें देहरादून जाना पड़ा है, जिसके चलते उनका पंजाब दौरा टाल गया है। इस मौके पर हरीश रावत ने कहा है कि पंजाब में कांग्रेस प्रत्याशी की दो-तीन बैठकें होनी हैं, जिसके लिए वह बाद में प्रचार करेंगे.

हरीश रावत ने कहा है कि उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, मणिपुर में उनकी सरकार बनने जा रही है. जबकि कांग्रेस ने यूपी में योगी की सांप्रदायिकता के पेड़ को हिला दिया है और योगी सरकार का गिरना तय है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हिस्से में कितना आता है यह तो वक्त बताएगा, लेकिन यूपी में योगी की सरकार नहीं बनेगी.

हरीश रावत ने उत्तराखंड बीजेपी पर वोटिंग के बाद बीजेपी पर और उम्मीदवारों पर पार्टी की जनता को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है. हरीश रावत ने कहा है कि भाजपा के टूटे मनोबल का नतीजा है कि उनके प्रत्याशी और विधायक अपने ही लोगों पर आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिसकी जैसी रही करनी, वैसी भरनी । बीजेपी को अपने किए का फल मिल रहा है. हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस चार राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। आम आदमी पार्टी कहीं भी किसी मोर्चे पर नजर नहीं आ रही है।