विकास योजनाओं के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून , पहाड़ न्यूज टीम

आईएएस अधिकारी सोनिका ने शनिवार को देहरादून के जिलाधिकारी का पदभार संभाल लिया. कार्यभार संभालने से पहले जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया. जिलाधिकारी के साथ-साथ आईएएस सोनिका स्मार्ट सिटी का सीईओ भी बनाया गया है। कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि बरसात के मौसम में व्यवस्थाओं को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. नवनियुक्त जिलाधिकारी सोनिका ने जिलाधिकारी देहरादून का कार्यभार संभालते हुए कोषागार में डबल लॉक का कार्यभार संभाला।

जिलाधिकारी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निरंतर क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार तथा जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने सभी अधिकारियों को मानसून को देखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए. लोगों की समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण करना तथा जिन समस्याओं का निराकरण शासन स्तर पर करना है। ऐसी समस्याओं का समाधान सरकार को भेजने को कहा।

इसके साथ ही देहरादून में चल रही योजनाओं की समीक्षा करने के बाद जिस योजना पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की जरूरत होगी, उस पर पहले काम किया जाएगा. डीएम सोनिका ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला प्रशासन द्वारा जनता के साथ मधुर व्यवहार कर कार्यशैली को बेहतर बनाने का प्रयास करें।

मसूरी उत्‍तराखंड न्यूज़ : मसूरी में गांधी चौक पर वाहन को ओवरटेक करने को लेकर पर्यटकों और टैक्सी चालकों के बीच विवाद हो गया , जमकर बवाल

देहरादून की नई डीएम आईएएस सोनिका 2010 बैच की अधिकारी हैं। वर्तमान में वह मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड और अतिरिक्त सचिव के पद की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। सोनिका देहरादून जिले में उप जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी और जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के पद पर रह चुकी हैं.