देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में विभिन्न कार्यों को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है. जिसमें मुख्य रूप से सिंचाई विभाग के अंतर्गत नहरों की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार जैसे कार्यों के लिए बजट शामिल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बलूनीवाला फीडर की मरम्मत योजना के लिए 19.44 लाख रुपए, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहर के सुदृढ़ीकरण की योजना हेतु 20.44 लाख रुपए और कोटड़ा संतोर नहर के सुरक्षात्मक कार्य के लिए 19.78 लाख रुपये की मंजूरी दी है ।

इसके अलावा, जामुनवाला नहर के जीर्णोद्धार के लिए 19.34 लाख रुपये, कंडोली बिधौली नहर के 0.800 से 0.900 किलोमीटर के बीच एक्वाडक्ट के सुदृढ़ीकरण के लिए 19.93 लाख रुपये, ग्राम पंचायत डूंगा नहर और ग्राम पंचायत के कुलावा नंबर-2 की मरम्मत के लिए 17.47 लाख रुपये और भगवानपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहर की ग्राम राजावाला फीडर के जीर्णोद्धार के लिए 22.94 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है.

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धूमनगर नहर के कुलावा नं. 9 की मरम्मत के लिए 24.90 लाख रुपए, इसके साथ ही कौलागढ़ नहर के अंतर्गत मोहनपुर स्मिथनगर आदि क्षेत्रों की निकासी योजना के लिए 19.85 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।