रुड़की , PAHAAD NEWS TEAM
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज रहे भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी आज रुड़की पहुंचेंगे. जिसके बाद मोहम्मद शमी सुबह 11 बजे ढंडेरा से खानपुर स्टेडियम तक रोड शो करेंगे. जिसके बाद वह खानपुर स्टेडियम में क्षेत्र के युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे।
दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के स्वागत के लिए स्थानीय लोगों ने खास तैयारियां की हैं. वहीं, मोहम्मद शमी के दौरे को लेकर युवाओं में खासा क्रेज है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद शमी रोड शो के बाद पीरान कलियर दरगाह भी जाएंगे. जहां वह साबिर पाक की दरगाह पर चादर बिछाएंगे।
आपको बता दें कि मोहम्मद शमी एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं। शमी दाहिने हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। वह लगभग 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।
मोहम्मद शमी सुबह 11 बजे ढंडेरा से खानपुर स्टेडियम तक रोड शो करेंगे. जिसके बाद वह खानपुर स्टेडियम में क्षेत्र के युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे। मोहम्मद शमी के दौरे को लेकर युवाओं में खासा क्रेज है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद शमी रोड शो के बाद पीरान कलियर दरगाह भी जाएंगे।

