देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में सरकार पूर्ण बहुमत बनाने जा रही है. बीजेपी में राज्य की कमान कौन संभालेगा इसको लेकर कवायद तेज हो गई है. 10 मार्च के नतीजे आने के बाद भी यह साफ नहीं है कि आखिर राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसके लिए दिल्ली और देहरादून के लिए दौड़ लगातार जारी है।

पर्यवेक्षक बनकर देहरादून आए नेता धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल भी फिलहाल देहरादून नहीं आए हैं। देहरादून के सभी नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। पुष्कर सिंह धामी और सुबोध उनियाल समेत तमाम नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. बीजेपी क्या फैसला लेने जा रही है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं, जिसके लिए पार्टी दो दिनों से विचार कर रही है. इसी बीच एक बेहद चौंकाने वाला नाम सामने आया है।

उत्तराखंड में इस बात की तेजी से चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को पहली महिला मुख्यमंत्री दे सकते हैं। इसके लिए कोटद्वार से से जीत कर आईं पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी का नाम चल रहा है. ऋतु खंडूड़ी को दिल्ली बुलाया गया है।

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में महिलाओं ने जिस तरह से बीजेपी के प्रति अपना झुकाव दिखाया है. उसके बाद बीजेपी उत्तराखंड को महिला मुख्यमंत्री का फॉर्मूला दे सकती है. फोन पर बातचीत के दौरान ऋतु खंडूड़ी ने यह जरूर कहा कि वह दिल्ली जा रही हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि उनका नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में है या नहीं. वह सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगी।

लेकिन सूत्र बताते हैं कि केंद्र सरकार में वरिष्ठ स्वास्थ्य सचिव ऋतु खंडूड़ी के पति राजेश भूषण के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से घनिष्ठ संबंध हैं. उनके काम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी कैबिनेट तारीफ कर रही है.

फिलहाल स्वास्थ्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे राजेश भूषण के पास काफी अनुभव है। बीजेपी अगर ऋतु खंडूड़ी को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रही है तो इसमें कोई शक नहीं कि सूबे की नौकरशाही अपने आप आ जाएगी. इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि इन सबके बीच अगर ऋतु खंडूड़ी की लॉटरी लग जाती है तो इस मामले में कोई अतिश्योक्ति नहीं करेगा.