मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपी का मेडिकल कराकर देहरादून कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी आईटीबीपी में कांस्टेबल के पद पर तैनात था।

दरअसल, मसूरी कोतवाली में 5 दिसंबर को एक युवती ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने मसूरी पुलिस को आरोपी के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. जिसके बाद मसूरी पुलिस ने आरोपी मोहन सिंह दानू के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वहीं, पूरे मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक पिंकी पंवार थाना छावनी को सौंपी गई है. तमाम विचार-विमर्श के बाद आरोपी मोहन सिंह दानू पुत्र स्व . हिम्मत सिंह (उम्र 29 वर्ष), निवासी ग्राम खुन्ती, थाना बलवाकोट, तहसील धारचूला, जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया .

जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक मोहन सिंह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में सिपाही के पद पर तैनात था। जो मसूरी के ITBP एकेडमी काम्बेट विंग में रह रहे थे।