देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को अक्सर शून्य से नीचे के तापमान में उत्तराखंड हिमालय के आसपास गश्त करते देखा गया है। हाल ही में ITBP द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में ITBP के 55 वर्षीय कमांडेंट रतन सिंह सोनल ने लद्दाख में 17,500 फीट की ऊंचाई और -30 डिग्री तापमान पर 65 पुशअप कर लोगों को हैरान कर दिया है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में कमांडेंट रतन सिंह लद्दाख में एक बर्फीली चोटी पर पुशअप्स करते दिख रहे हैं, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 17500 फीट है। गौरतलब है कि इस समय वहां का तापमान -30 डिग्री सेल्सियस होता है और उनकी उम्र 55 साल है। उनकी इस हिम्मत को देख सोशल मीडिया पर लोगों ने दांत तले उंगलियां दबा ली हैं और उनके हौसले को सलाम कर रहे हैं.
Push-ups at icy heights…
— ITBP (@ITBP_official) February 23, 2022
ITBP Commandant Ratan Singh Sonal (Age- 55 years) completes more than 60 push-ups at one go at 17,500 feet at minus 30 degree celsius temperature around in Ladakh.#Himveers #FitIndia #FitnessMotivation pic.twitter.com/Fc6BnfmGqH
बता दें, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का गठन साल 1962 में हुआ था। सीमा के अलावा नक्सल विरोधी अभियानों समेत अन्य अभियानों में आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है। ITBP देश का प्रमुख अर्धसैनिक बल है। इस बल के कर्मियों को उनके कठोर प्रशिक्षण और व्यावसायिकता के लिए जाना जाता है।
साथ ही वे किसी भी स्थिति और चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। साल भर हिमालय की गोद में बर्फ से ढकी अग्रिम चौकियों पर रहकर देश की सेवा करना इनका मूल कर्तव्य है, इसलिए इन्हें ‘हिमवीर’ भी कहा जाता है।

