देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

परिवारवाद को लेकर बीजेपी बड़े मंचों से इसका विरोध कर रही है और इसकी चर्चा कर रही है. लेकिन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे दीपेंद्र कोश्यारी ने लाल कुआं विधानसभा में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. और उन्होंने लाल कुआं विधानसभा से टिकट का दावा भी किया है.

और वे लगातार भगत सिंह कोश्यारी के साथ रहते हैं और जिस तरह से वे लगातार लाल कुआं विधानसभा में घूम रहे हैं, ऐसा लगता है कि उन्हें भगत सिंह कोश्यारी ने ऐसा करने के लिए कहा है।

दीपेंद्र कोश्यारी पहले भी युवा मोर्चा में रह चुके हैं और अक्सर महाराष्ट्र राजभवन में कोश्यारी के साथ देखे जा चुके हैं। उनका मानना है कि चूंकि बीजेपी बड़ी संख्या में विधायकों के टिकट काटेगी तो वहां के बीजेपी विधायक जो नवीन दुमका हैं उन्हें भी टिकट मिलेगा. और दीपेंद्र को या कोश्यारी को मिलेगा । और अब देखना होगा कि बीजेपी आने वाले समय में परिवारवाद की इस बेल को कैसे आगे ले जाती है. और दीपेंद्र को कोश्यारी को टिकट मिलता है या नहीं.