देहरादून, पहाड़ न्यूज टीम
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता डॉ आरपी रतूड़ी और कांग्रेस की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रही कमलेश रमन के साथ आईटी विशेषज्ञ कुलदीप चौधरी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. आप उत्तराखंड राज्य संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उत्तराखंड की आम आदमी पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया ने तीनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई..
इस दौरान मनीष सिसोदिया ने तीनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उनके आने से पार्टी को काफी फायदा होगा और उनके अनुभव से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को ताकत मिलेगी. डॉ आरपी रतूड़ी, कमलेश रमन और कुलदीप चौधरी कांग्रेस में वरिष्ठ पदों पर रहते हुए कई वर्षों तक कांग्रेस की सेवा कर रहे थे। लेकिन पार्टी में गुटबाजी से तंग आकर उन्होंने कांग्रेस को हमेशा के लिए अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता स्वीकार कर ली.
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए तीनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज भी लोग सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियों पर भरोसा कर रहे हैं और बहुत जल्द पार्टी उत्तराखंड में एकजुट हो जाएगी । एक मजबूत संगठन खड़ा करेगी । उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी में शामिल होने वाले तीनों नेताओं के अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलेगी. उन्होंने सभी नेताओं को पार्टी में शामिल होने की शुभकामनाएं भी दीं।

