हल्द्वानी , पहाड़ न्यूज टीम

लोक निर्माण के खाते में पैसा होने के बावजूद बारिश के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बारिश की स्थिति में पैचवर्क से लेकर सड़कों के जीर्णोद्धार तक का काम भी अटक जाएगा। लोनिवि का कहना है कि लक्ष्य वित्तीय वर्ष में पूरा किया जाना है। मौसम के अनुसार काम जारी रहेगा।

लोक निर्माण विभाग के हल्द्वानी मंडल में लालकुआं, हल्द्वानी से कालाढूंगी तक सड़कें हैं. 97.89 किमी लंबी सड़कों पर पैचवर्क किया जाना था। जबकि 50 किमी के दायरे में मरम्मत कार्य किया जाना था। इसके लिए विभाग को 7.78 करोड़ रुपये मिले थे। बारिश के दौरान सड़कों की हालत खराब होने पर अतिरिक्त काम भी जोड़ा जाएगा।

वर्तमान में 23.6 किमी का पैचवर्क और 32.91 किमी नवीनीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। लेकिन अभी भी कई सड़कों की मरम्मत बाकी है। 15 जून के बाद मानसून का मौसम शुरू हो जाएगा। ऐसे में सड़कों का सुधार संभव नहीं होगा। ईई लोनिवी अशोक कुमार ने बताया कि ये तय कार्य अगले साल मार्च तक किए जाने हैं। बारिश से बचाव करते हुए मरम्मत कार्य कराया जाएगा। वार्षिक लक्ष्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।