मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

मसूरी में पहाड़ियों की रानी हाथी पांव बासाघाट के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे एंबुलेंस के जरिए देहरादून हायर सेंटर भेजा गया. बताया जा रहा है कि पुलिस को सुबह घटना की सूचना मिली.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में दिल्ली के रिठाला निवासी 21 साल के यश राणा पुत्र गजेंद्र सिंह राणा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दिल्ली निवासी 23 वर्षीय वंशिका गंभीर रूप से घायल हो गयी.

मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब दिल्ली निवासी यश राणा अपनी दोस्त वंशिका के साथ मसूरी से देहरादून लौट रहा था.हाथी पांव बासाघाट के पास कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल दमकल सेवा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल वंशिका को खाई से निकालकर देहरादून अस्पताल भेजा गया.

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मृतक और उसके दोस्त मसूरी घूमने आए थे।