मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

दिन भर कोहरे और हल्की बारिश के चलते पहाड़ों की रानी मसूरी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. मसूरी के पास धनौल्टी में हल्की बर्फबारी से मौसम काफी सुहावना हो गया है। धनौल्टी में बर्फबारी हुई और मसूरी में बर्फबारी की आशंका से पर्यटकों ने इसकी ओर रुख करना शुरू कर दिया है.

यहां पहुंचने वाले सैलानी बर्फबारी को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं तापमान में लगातार हो रही गिरावट से लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है. मसूरी के मुख्य चौराहों पर अलाव जलाने की भी व्यवस्था की गई है। ताकि गरीब और मजदूर वर्ग को कुछ राहत मिल सके।

मसूरी-धनौल्टी में बर्फबारी और पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कार्ययोजना तैयार की गई है। ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार की ओर से जारी कोविड गाइड लाइन का भी हर हाल में पालन पुलिसकर्मी द्वारा कराया जा रहा हैं.